बुरहानपुर - मानव सेवा संस्था बुरहानपुर के द्वारा वैश्विक महामारी कोविड 19 के बढ़ते कैस एवं उसके अधिक प्रकोप को देखते हुए मानव सेवा संस्था द्वारा आज सिंधी बस्ती चौराहा पर आम जनमानस जिनके द्वारा चेहरे पर मास्क नही लगाया था उन्हें मास्क का वितरण किया गये एवं मास्क लगाने की हिदायत दी गई।
संस्था द्वारा मास्क लगाने हेतु प्रचार प्रसार किया गया इस प्रकार 500 मास्क वितरित किए गये।
उक्त कार्यक्रम पत्रिका समाचार पत्र के सहयोग एवं मानव सेवा संस्था द्वारा किया गया इस अवसर पर संस्था की अध्यक्ष श्रीमती उषा अग्रवाल, सचिव प्रेमलता सांकले,कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र सोनी,
मीडिया प्रभारी अता उल्ला खान,अरुण जोशी,मंसूर सेवक,कल्याण सिंह तवर,पुनीत सांकले, शाहनाज अंसारी,श्रीमती मंगला दुबे तथा पत्रिका समाचार पेपर के पत्रकार आमिरुद्दीन मौजूद थे। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी अता उल्ला खान ने दी।
Tags
बुरहानपुर समाचार