मोबाइल सैनिटाइज करें
स्मार्टफोन कीटाणुओं और जीवाणुओं से होने वाली कई बीमारियों का घर है। हम दिनभर मोबाइल को अपने साथ कैरी करते हैं। इस दौरान कीटाणु और जीवाणु माोबाइल के संपर्क में आ जाते हैं और मोबाइल में ही अपना घर बना लेते हैं। एक शोध के अनुसार, मोबाइल में टॉयलेट सीट की तुलना में 10 गुना अधिक बैक्टीरिया होते हैं। इसके लिए अपने मोबाइल को दिन में दो से तीन बाार जरूर सैनिटाइज करें।
मास्क सैनिटाइज करें
कोरोना काल में मास्क अनिवार्य है। यह कोरोना और वायु प्रदुषण के लिए सूरक्षा कवच है। इसे पहनने से हम कीटाणुओं और जीवाणुओं से सुरक्षित रहते हैं। जब हम मास्क पहनकर बाहर जाते हैं, तो मास्क का सामना गंदगी, पराग और विभिन्न प्रकार के कीटाणुओं से होता है। इससे मास्क गंदे और संक्रमित हो जाते हैं। इसके बाद जब आप बिना धोएं, उसी मास्क को पहनते हैं, तो संक्रमित होने का खतरा बढ़ जाता है। खासकर सर्दी के दिनों में वायु प्रदूषण के चलते बीमार होने की संभावना अधिक रहती है। इससे बचने के लिए एक बार यूज़ के बाद मास्क को जरूर धोएं। इसके लिए कम से कम 3-4 मास्क अपने साथ रखें।
दरवाजे को जरूर सैनिटाइज करें
घर के दरवाजों को भी दिन में दो से तीन बार जरूर साफ करें। खासकर मुख्य दरवाजे को जरूर सैनिटाइज करें। घर में कई लोग आते-जाते हैं। इनसे दरवाजे की कुंडी बार-बार संपर्क में आते हैं। जब गंदे हाथों से आप दरवाजे को खोलते हैं, तो जर्म्स दरवाजे के साथ रह जाते हैं। इसके लिए घर आने के समय सबसे पहले अपने हाथों को धोएं। जबकि घर के मुख्य दरवाजे को सैनिटाइज करें।