नन्दू भैय्या की अस्थि कलश यात्रा 19 को, मुख्यमंत्री भी होंगे शामिल- इन मार्गों से होते हुए पहुंचेंगी ओंकारेश्वर

बुरहानपुर। निमाड़ के जननायक स्व. नंदकुमारसिंहजी चौहान की अस्थि कलश यात्रा 19 मार्च, शुक्रवार को प्रातः7 बजे शाहपुर से प्रारंभ होगी। 
यह यात्रा विभिन्न मार्गो से होती हुई दोपहर 2 बजे ओंकारेश्वर पहुचेगी। यहाँ पवित्र माँ नर्मदा नदी में अस्थि विसर्जन किया जाएगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे ने बताया यात्रा प्रातः 7 बजे शाहपुर से निकलेंगी। जो बुरहानपुर से असीरगढ़, बोरगांव, दुल्हारफाटा, खंडवा, छैगांवमाखन, सनावद होते हुए दोपहर 2 बजे ओंकारेश्वर पहुंचेंगी। 
यहाँ मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान, मंत्रीगण सहित प्रदेश भाजपा के पदाधिकारी पहुंचकर नन्दू भैया को श्रध्दांजलि अर्पित करेंगे। पश्चात नर्मदा नदी में अस्थि विसर्जन किया जायेंगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post