जिले में आज 19 नये कोरोना संक्रमित मिले..,प्रशासन सतर्क - स्वास्थ्य विभाग की टीम कर रही निगरानी

बुरहानपुर (14.3.2021) - जिले में बढ़ते संक्रमण को लेकर अब प्रशासन पूरी तरह कमर कस चुका है। स्वास्थ्य विभाग की रेपिड रिस्पांस टीम और मेडिकल मोबाइल यूनिट भी सक्रिय हो चुकी है।
रविवार को पिछले 24 घंटों की जांच रिपोर्ट में कुल 19 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें 16 साल से लेकर 65 वर्षीय बुज़ुर्ग भी संक्रमित मिले हैं।
अधिकांश अपने रिश्तेदारों, परिचितों या संक्रमित के संपर्क में आने से संक्रमित हुए है।
इन संक्रमितों में - 
01.कस्तूरधाम निवासी 60 वर्षीय महिला
02.सुंदर नगर निवासी 28 वर्षीय पुरूष
03.गुरुगोविंद सिंह कॉलोनी निवासी 33 
वर्षीय पुरूष
04. लालबाग रोड, मार्बल व्यवसायी 48 वर्षीय पुरुष
05.तिलक चौराहा निवासी 28 वर्षीय महिला
06.राजपुरा निवासी 29 वर्षीय पुरूष
07.रेलवे कॉलोनी की 47 वर्षीय महिला
08.जैन मंदिर के पास का निवासी 26 वर्षीय पुरुष
09.गिट्टी खदान नेपानगर की 34 वर्षीय महिला
10.कांट्रेक्टर कॉलोनी नेपानगर का 51 वर्षीय पुरुष
11.मोहम्मदपुरा की 58 वर्षीय महिला
12. मशहूर मिठाई विक्रेता के वहां 63 वर्षीय महिला
13. गीता सांई नगर का 38 वर्षीय पुरुष
14. डाकवाडी निवासी 46 वर्षीय पुरुष
15. इंदिरा कॉलोनी निवासी 62 वर्षीय पुरुष
16. लोधीपुरा का 16 वर्षीय युवक
17. नयामोहल्ला का 17 वर्षीय युवक
18.लोधीपुरा की 65 वर्षीय महिला
19. गुरुगोविंद कॉलोनी की 26 वर्षीय महिला
कलेक्टर ने संक्रमण को रोकने के लिए अनेक निर्देश दिए हैं - चैक पोस्ट की सतत निगरानी हो रही है,हॉट बाज़ारों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग अनिवार्य कर दिया गया है,पालन ना करने वालों पर चालानी कार्यवाही हो रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post