चलित प्रयोगशाला से मौके पर ही खाद्य पदार्थों के नमूनों की जाँच,....10 होटलों से खराब तेल नष्ट कराया गया

बुरहानपुर 14 मार्च, 2021/- मध्य प्रदेश शासन द्वारा चलाये जा रहे मिलावट से मुक्ति अभियान के अंतर्गत खाद्य व औषधि प्रशासन जिला बुरहानपुर द्वारा खाद्य पदार्थो की जांच के लिए संभागीय चलित खाद्य प्रयोगशाला के माध्यम से मौके पर ही खाद्य पदार्थो के अमानक पाये जाने पर नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।
जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री कमलेश डावर ने जानकारी देते हुए बताया कि संपूर्ण जिले में विभिन्न प्रतिष्ठानों से 174 नमूनें लेकर उनकी मौके पर ही जाँच की गई। जिसमें मिल्क व मिल्क उत्पाद, मसाले, तेल इत्यादि सभी नमूने सम्मिलित है। इस दौरान करीब 10 होटलों से अधिक बार उपयोग किया हुआ खराब तेल नष्ट कराया गया। जिसकी मात्रा लगभग 70 लीटर तेल जिसकी कीमत 10450 रूपये है।

Post a Comment

Previous Post Next Post