बुरहानपुर में आज 13 नये कोरोना पॉज़िटिव मिले....कोतवाली थाना प्रभारी भी हुए संक्रमण का शिकार

बुरहानपुर (16.3.2021)- जिले में बढ़ते संक्रमण को लेकर अब प्रशासन पूरी तरह कमर कस चुका है। स्वास्थ्य विभाग की रेपिड रिस्पांस टीम और मेडिकल मोबाइल यूनिट भी सक्रिय हो चुकी है।

मंगलवार को पिछले 24 घंटों की जांच रिपोर्ट में कुल 13 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें 12 साल से लेकर 65 वर्षीय बुज़ुर्ग भी संक्रमित मिले हैं।
अधिकांश अपने रिश्तेदारों, परिचितों या संक्रमित के संपर्क में आने संक्रमित हुए है।
इन संक्रमितों में - 06 महिला और 07 पुरुष संक्रमित है।

इन संक्रमितों में -

01.इंदिरा कॉलोनी निवासी 18 वर्षीय महिला
02.इंदिरा कॉलोनी निवासी 59 वर्षीय पुरूष
03.इंदिरा कॉलोनी निवासी 24
वर्षीय पुरूष
04. ग्राम खकनार निवासी 17 वर्षीय महिला
05.ग्राम खकनार निवासी 15 वर्षीय बालिका
06.ग्राम रायतलाई निवासी 65 वर्षीय महिला
07.आदर्श कॉलोनी निवासी 12 वर्षीय बालक
08.संजय नगर निवासी 60 वर्षीय पुरुष
09.किला पुलिस लाइन की 14 वर्षीय बालिका
10.ग्राम तुरक गुराडा निवासी 49 वर्षीय महिला
11.नेपानगर निवासी 52 वर्षीय पुरूष
12. इतवारा निवासी 59 वर्षीय पुरूष
13. कोतवाली थाना प्रभारी 

कलेक्टर ने लोगों से आव्हान किया है कि कोरोना गाइडलाइंस का पालन करें, अफवाहों पर ध्यान ना दें।
मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग अनिवार्य कर दिया गया है,पालन ना करने वालों पर चालानी कार्यवाही हो रही है।


मेडिकल संसार ग्रुप से जुड़ने के लिए इस नीली लाइन को टच करे 👈


Post a Comment

Previous Post Next Post