जिला कलेक्टर ने जिलेवासियों से की अपील...अनावश्यक यात्राओं से बचेंकोविड गाइड लाइन का पालन करें

बुरहानपुर - विगत कुछ दिनों से पड़ौसी राज्य महाराष्ट्र के कुछ जिलों में कोरोना का प्रभाव दुबारा बढ़ रहा है , चुंकि बुरहानपुर , महाराष्ट्र राज्य का सीमावर्ती जिला है। 
देखने में आया है कि वर्तमान में अमरावती, बुलढाना, जलगांव एवम् अन्य जिलों में कोविड-19 के केसों की संख्या बढ़ती नजर आ रही है। कोरोना के नये स्ट्रेन के बारे में भी जानकारी मिली है। 
बुरहानपुर जिला सीमावर्ती जिला होने के कारण कोरोना के संक्रमण से प्रभावित होने की संभावना हो़ सकती है। 
समस्त जिलेवासियों से अपील है कि
इन हॉट स्पाट जिलों की यात्रा ना करें एवं अनावश्यक यात्राओं से स्वयं, परिवार एवं जिले को बचायें। साथ ही पूर्व की भांति मास्क,सेनेटाईजर का उपयोग करे, भीड़भाड़ वाली जगहों में ना जाये, साथ ही दो गज की दूरी का पालन करे। 
जिला कलेक्टर ने सभी जिलेवासियों से पुनः अपील की है कि जिला प्रशासन की इस एडवाईजरी का पालन करें।

Post a Comment

Previous Post Next Post