टैटू बनवाने से पहले इन खास बातों का ध्यान रखें.....नहीं तो पड़ सकता है पछताना

टैटू बनवाने का प्लान कर रहे हैं तो सबसे पहले डर्मेटॉलजिस्ट (त्वचा विशेषज्ञ) से सलाह लें। विशेषज्ञ से इस बारे में जानें कि टैटू का हेल्थ पर असर पड़ता है या नहीं।

टैटू को बनवाने से पहले स्किन टेस्ट करवाएं।

कहीं भी किसी से भी टैटू न बनवाएं। बेहतर होगा कि आप टैटू एक्सपर्ट के पास जाएं।

टैटू बनवाने से पहले एक बार अच्छे से विचार करें। क्योंकि एक बार टैटू बनवाने के बाद उसे मिटाना मुश्किल होता है।

टैटू को हटाने के लिए लेजर तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है लेकिन ये अत्यधिक मंहगा होता है।

टैटू स्टूडियो जाकर वहां कि साफ-सफाई पर भी जरूर ध्यान दें। ऐसी किसी भी जगह पर बनवाए गए टैटू का हेल्थ पर असर पड़ता है।

अगर आपको कोई बीमारी हैं तो इसकी जानकारी डॉक्टर को जरूर दें और उससे इसे लेकर कंसल्ट कर लें।

ब्लड डोनेट करने वालें हैं तो भी डॉक्टर से एक बार इस बारे में बात करें। क्योंकि टैटू बनवाने के बाद तकरीबन 2 से 3 महीने तक ब्लड डोनेट नहीं करना होता है।

जिस जगह पर टैटू बनवाएं स्किन के उस एरिया का ध्यान रखें और वक्त-वक्त पर एंटी-बायोटिक क्रीम लगाएं।

टैटू बनवाने के बाद कुछ दिनों तक स्विमिंग करने के लिए मना किया जाता है। इससे इंफेक्शन का खतरा बना रहता है। इस तरह भी टैटू का हेल्थ पर असर पड़ता है।

एक बात का ध्यान आपको सबसे ज्यादा रखना है वो यह कि जिस सिरिन्ज से टैटू बनाया जाएगा वो स्टरलाइज किया हुआ होना चाहिए।

इस बात पर भी ध्यान दें जो टैटू बनाने वाला है क्या उसने पहले हैंड वॉश किए या नहीं। यही नहीं टैटू बनाने से पहले टैटू बनाने वाले को डिस्पोसेबल गलव्स पहनने चाहिए। टैटू का हेल्थ पर असर पड़ने के लिए छोटी-छोटी बातों का भी विशेष ख्याल रखने की जरूरत है।

टैटू बनाने के लिए जिस इंक का इस्तेमाल होने वाला है वो डॉक्टर्स द्वारा पहले से टेस्टेड हो। एक बार इंक की एक्सपायरी डेट की जरूर जांच लें। खराब या एक्सपार्ड इंक का उपयोग करने से इंफेक्शन, एलर्जी या कई और परेशानियां हो सकती हैं।

टैटू बनवाने से पहले एल्कोहॉल का सेवन न करें। इससे खून पतला होता है जिससे टैटू बनवाते समय ज्यादा ब्लड निकलने के चांसेज होते हैं।

टैटू का हेल्थ पर असर न पड़े इसलिए उपरोक्त बताई सभी बातों का जरूर ध्यान रखें। अगर आपको किसी बात को लेकर किसी तरह का कोई कंफ्यूजन है तो आप किसी स्किन विशेषज्ञ से इस बारे में कंसल्ट कर सकते हैं।


Post a Comment

Previous Post Next Post