टैटू का हेल्थ पर असर पड़ता है। इसके बारे में तो आप पूरी जानकारी जुटा चुके हैं। लेकिन फिर भी आप टैटू बनवा रहे हैं तो इसे बनवाने के बाद निम्नलिखित बातों का ध्यान रखें:
● टैटू का हेल्थ पर असर न पड़े। इससे बचने के लिए टैटू वाली जगह पर साबुन, परफ्यूम, क्रीम, मॉइस्चराइजर या किसी तरह का सनस्क्रीन का प्रयोग न करें।
● अगर आप धूप में बाहर जा रहे हैं तो एक कपड़े से उसे कवर कर लें।
● आप टैटू वाले हिस्से पर नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।
● टैटू बनवाने के बाद उस जगह पर आपको थोड़ी खुजली महसूस हो सकती है लेकिन ऐसा करने से बचें। खुजली करने से इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। इसके साथ ही यह आपके डिजाइन को नुकसान पहुंचा सकता है।
● टैटू बनवाने के दो हफ्तों तक ऐसे कपड़े पहनें जो शरीर से चिपकते न हो। कोशिश करें ढ़ीले कपड़ों को पहनें।
● टैटू बनवाने के बाद स्विमिंग करने न जाएं। इससे पूल कै कैमिकल युक्त पानी आपको हानि पहुंचा सकता है।
● त्वचा की नमी बरकरार रखने के लिए खूब पानी पिएं।
Tags
स्वास्थ्य समाचार