बुरहानपुर। भाजपा द्वारा आजीवन सहयोग निधि जमा की जा रही है। कार्यकर्ता और पदाधिकारी आगे आकर पार्टी के लिए निधि जमा करवा रहे हैं। अभियान के तहत दरियापुर मंडल अध्यक्ष श्री गजराज राठौर को उनके मंडल की जिम्मेदारी दी गई है। गरूवार को मंडल अध्यक्ष ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ज्ञानेश्वर पाटिल के मार्गदर्शन में ग्राम सिरपुर में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से सहयोग निधि जमा की गई।
सिरपुर में श्री सुभाष महाजन, विमुक्त एवं घुमक्कड़ जाति प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय जाधव,पूर्व जिला महामंत्री संजय पाटिल जी पूर्व उपसरपंच श्री संजय पाटिल, श्री मनोहर बोबड़े, श्री रविन्द्र देशमुख, श्री दिलीप सपकाले ने सहयोग निधि जमा करवाई। इस दौरान श्री सतीष देशमुख सहित अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Tags
बुरहानपुर समाचार