बुरहानपुर। मध्यप्रदेश के बुरहानपुर सीट से निर्दलीय विधायक ठा. सुरेंद्र सिंह “शेरा” ने खंडवा-बुरहानपुर संसदीय क्षेत्र के सासंद नंदकुमार सिंह चौहान के शीघ्र स्वस्थ कामना के लिए प्रसिद्ध इच्छादेवी माता मंदिर की पदयात्रा की।
गुरुवार को बुरहानपुर के खंडवा रोड़ स्थित नवलसिंह पंप से सुबह शुरू हुुई यह यात्रा लगभग 25 किलोमीटर की दूरी का सफर पैदल चलने के बाद तय करेंगी।
गुरुवार को सुबह निकली पदयात्रा में ठा. सुरेंद्र सिंह के साथ उनके सर्मथकों सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र वासियों ने पद यात्रा में हिस्सा लिया।
Tags
बुरहानपुर समाचार