पहली बार नगर में निकली महिला बाइक रैली, केसरिया साफा और साडी में नजर आई महिलाएं...शिवाजी जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय स्त्री शक्ति संगठन ने निकाली रैली, लगे जय भवानी, जय शिवाजी के नारे

बुरहानपुर। शिवाजी जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय स्त्री शक्ति संगठन के आव्हान पर नगर मेें पहली बार महिलाओं की बाइक रैली निकाली गई। महिलाएं युवतियां केसरिया साफा और साडी पहने नजर आईं। रैली के दौरान कोई महिला, युवती बुलेट पर सवार थीं तो कोई बाइक पर। रैली के दौरान जय भवानी, जय शिवाजी के नारे लगे। रैली का सिंधी बस्ती चौराहा, शनवारा सहित अन्य क्षेत्रों में स्वागत किया गया। 
भारतीय स्त्री शक्ति संगठन की प्रगतिताई चापोरकर के नेतृत्व में छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती के अवसर पर दोपहर 3 बजे महिलाओं की भव्य बाइक रैली इंदिरा कॉलोनी स्थित पब्लिक स्कूल से निकाली गई। जिसे भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे ने हरि झंडी दिखाकर रवाना किया। जिसमें 300 से अधिक महिलाओं ने टू व्हीलर पर बैठकर इस बाइक रैली में हिस्सा लिया। रैली में सभी महिलाएं केसरिया साफा बांधे केसरिया साड़ी में हाथों में छत्रपति शिवाजी महाराज का झंडा लिए शामिल हुईं। 
रैली की भव्यता को देखते हुए यातायात विभाग, पुलिस ने सुरक्षा के इंतजाम किए।  शहर में जगह-जगह किया गया रैली का स्वागत। रैली का रैली इंदिरा कॉलोनी, इनडोर स्टेडियम सिंधी, बस्ती शनवारा, जय स्तंभ, प्रेस क्लब चौराहा, कमल चौक, पांडूमल चौराहा, राजपुरा होते हुए राजपुरा गेट से शिकारपुरा थाने के पास स्थित जीजामाता प्रतिमा के पास पहुंचकर रैली का समापन किया गया। यहां जीजा माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए गए। रैली प्रभारी प्रगति ताई चापोरकर ने बताया कि शिवाजी महाराज की जयंती पर यह रैली निकाली जा रही है। व्यवस्थापक किरण रायकवार ने कहा नारी एक शक्ति का रूप है। नारी की यह छत्रपति शिवाजी महाराज के लिए छोटी सी सेवा है। रैली को भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे द्वारा केसरिया ध्वज दिखाकर रवाना किया। इस दौरान ज्योति पटेल, पूजा शहाणे, पूजा नागड़ा, सुधा चौकसे, अंजलि गड़े, रागिनी शर्मा, ज्योति शर्मा, श्रीमती उपाध्याय, प्रवीण शहाणे, अनिल मिश्रा, राकेश सोमवंशी, गगन कुलकर्णी सहित काफी संख्या में महिलाएं, युवतियां आदि शामिल हुए।

Post a Comment

Previous Post Next Post