नशे में चूर युवकों ने कार से मारी टक्कर....क्षेत्र में हड़कंप.. दोपहिया वाहन हुआ चकनाचूर

बुरहानपुर - सुबह तड़के थाना गणपति क्षेत्र अंतर्गत एक कार घनी बस्ती क्षेत्र में जा घुसी जिसमें दो युवक सवार थे बताया जा रहा है कि यह कार चलाने वाले दोनों युवक दारू पिए हुए थे जो अपनी गाड़ी से सबको ठोकते हुए एक दुकान के सामने इनके गाड़ी पलटी खा गई वहीं मौजूद क्षेत्र के लोगों ने तुरंत गाड़ी को सीधा किया।
गाड़ी में सवार नशे में धुत दोनों युवकों को घायल अवस्था में बाहर निकाला घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया लोगों की भीड़ बढ़ी जैसे तैसे करके घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
इस घटना में दुकान में बैठे बुजुर्ग  की दोपहिया गाड़ी चकनाचूर हो गई गनीमत यह रही कि इस गाड़ी से कोई जनहानि नहीं हुई।
गाड़ी के मलबे को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि गाड़ी की रफ्तार कितनी होगी इस पूरे मामले में प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि दोनों युवक काफी नशे में थे और नशे की हालत में उनके द्वारा गाड़ी का एक्सीडेंट किया गया है।
सूचना मिलने के बावजूद भी गणपति थाना पुलिस से कोई भी जवान मौके पर नहीं पहुंचा कई घंटे तक के घटनास्थल पर गाड़ियां पड़ी रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post