कतिया समाज के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष कुल्हारे का हुआ नगर में स्वागत

बुरहानपुर। विगत दिनों हरदा जिले के ग्राम हंडिया में कतिया समाज के प्रांतिय अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारीयों के चुनाव संपन्न हुए। उक्त चुनाव में जिले से कतिया  समाज के महेश कुल्हारे के द्वारा एक पैनल खड़ा किया गया था जिसमें एक उपाध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष व सचिव के पद के लिए प्रत्याशीयों ने आवेदन फार्म जमा किए। 
समाज के करीब 5 हजार से अधिक समाजजनों ने अपने मताधिकार का उपयोग किया, जिसमें जिले के महेश कुल्हारे कतिया समाज के प्रदेश अध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित हुए।  
कतिया समाज के जिला सचिव गणेश दुनगे ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद श्री कुल्हारे प्रथम बार जिले में कामायनी एक्सपे्रस से पहुचे। इस दौरान रेल्वे स्टेशन पर समाज के  वरिष्ठो, मातृ शक्तियों तथा युवाओ ने फूल माला व ढोल ताशों के साथ स्वागत किया। समाजजनो के साथ ही रेल विभाग में कार्य करने वाले युनियन के पदाधिकारीयों ने भी उनका पुष्पमाला से अभिवादन किया। 
इस दौरान चिंचाला वार्ड के पार्षद अमर यादव, लालबाग वार्ड के पार्षद रूदे्रश्व एण्डोले तथा संभाजी सगरे के द्वारा भी स्वागत करते हुए बधाई दी गई। समाजजनों के द्वारा एक रैली के रूप से स्टेशन से निकलते हुए सागर टॉवर चौराहा होते हुए श्री कुल्हारे के निवास तक पहुचे, इस दौरान जगह-जगह समाज की माताओं व बहनो के द्वारा उनका अभिवादन किया गया।
इस दौरान जानकारी देेते हुए नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष महेश कुल्हारे ने बताया कि प्रदेश के लगभग हर जिले में कतिया समाज की जिला ईकाई अपने अपने जिले में काम कर रही है। उन सभी समितियों के बीच आपसी सामन्जस्य बनाते हुए कतिया समाज का किस तरह से समाज का उत्थान किया जा सके, इस ओर जोर दिया जायेगा। उसी प्रकार प्रदेश व केन्द्र सरकार के द्वारा जो योजनाएं चलाई जा रही है उसका लाभ समाज के युवाओं को किस प्रकार मिल सके इस ओर ठोस कदम उठाये जायेगे जिससे समाज का युवा वर्ग अधिक से अधिक रोजगार से जुड़े। उसी के साथ ही हमारी समाज का अभी भी बहुत बड़ा हिस्सा ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करता है, वहा निवास करने वाली बालिओं में शिक्षा के प्रति रूचि पैदा करते हुए उन्हे शिक्षित किया जायेगा। 
इस दौरान समाज की पूर्व जिला अध्यक्ष शकुन्तला दुनगे, अनारबाई सेजकर, आशा कुल्हारे, सकुन सेजकर, गोविंद चावड़ा, रामचंद्र भैसारे, युवा अध्यक्ष राकेश सेजकर, मनोज भैसारे, जगदीश काजवे, प्रतिक चावड़ा, मनोज कुल्हारे, नितेश पवार सहित अनेको समाजजन उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post