बुरहानपुर - कोरोना के चलते विगत 09 माह से बन्द मिल आज आरंभ हो गयी। श्रमिक संघ के पदाधिकारियों एवम मिल महाप्रबधक,कारखाना प्रबन्धक, अधिकारी साथ श्रमिको की उपस्थिति मे मशीनों की पूजा एवम श्रीफल फोड़कर मशीनों को शुरू किया गया।
इस अवसर पर मिल को शुरू करवाने मे अहम भूमिका निभाने वाले क्षेत्र के *लोकप्रिय सांसद मान. श्री.नंदकुमारसिंह जी चौहान* का शुभकामना संदेश पढा गया जिसमें उन्होंने मिल के पुनः प्रारम्भ होने पर सभी को अपनी शुभकामनाएं एवम बधाइयां दी।
आज हुए कार्यक्रम मे सर्वप्रथम इंदलसिंह जी ठाकुर ने सिन्थेटिक विभाग के प्रवेश द्वार पर पूजा कर श्रीफल फोड़कर विभाग मे विधिवत प्रवेश किया तत्पश्चात अन्य श्रम संघो से सर्वश्री ज्योतिबाजी धड़स, विजयजी कार्ले, शंकरजी केंदुलकर, आशीषजी शुक्ला, अमितजी पंसारी, नरेंद्र शिंदे,चन्र्दकांतजी महाजन, श्रमिक वर्ग से ज्ञानेश्वरजी नाना,संजयसिंह नवलसिंह तथा मिल के महाप्रबन्धक संदीपजी शर्मा द्वारा विभिन्न मशीनों पर जाकर पूजा अर्चना कर नारियल फोड़ कर मशीनों को प्रारम्भ किया गया!
कार्यक्रम मे कारखाना प्रबन्धक आर एस शिन्दे,अमनदीप, एन शेरख़ान,उमेशसिंह चंदेल, सुधीरकुमार,आर के जैसवाल,डे के, डी के शाह, पूनम सगरे, आझाद कुमार, राजेन्द्र धडस, जाबर सर्वश्री संजय सागरे,विक्रमसिंह एवम श्रीकांत जाधव, सुरक्षा विभाग के हेडजमादार सुधाकर सूर्यवंशी,जमादार जगदीश सोनवणे,अजय पाठक, विकास साली, हेमन्त साहू, एन के बेदरकर, बी जी पाटीदार, अंकित पटेल, सुमित गुप्ता, रमेश सोनवणे, विवेकानंद महाजन,नितेश सगरे, कल्पेश कार्ले, नितेशसिंह बैस,तरुण मालवीय, हेमंत मंगल आदि के साथ श्रमिक उपस्थित थे!
Tags
बुरहानपुर समाचार