सार्वजनिक हनुमान मंदिर ट्रस्ट द्वारा अतिक्रमण की शिकायत को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

बुरहानपुर - श्री सार्वजनिक हनुमान मंदिर ट्रस्ट द्वारा एक ज्ञापन जिला कलेक्टर के नाम जनसुनवाई में सौंपा गया जिसमें उन्होंने कहा कि दर्ज शिकायत 6 माह बीत जाने के बाद भी निराकरण नहीं किया जा रहा है।
श्रीआशीष शर्मा ने बताया कि शहर में कई असामाजिक तत्वों द्वारा भूमियों पर अतिक्रमण किया जा रहा है इसके अलावा सार्वजनिक हनुमान मंदिर की भूमि पर भी अवैधानिक रूप से अवैध कब्जा पक्का निर्माण किया गया है, जिसकी शिकायत पूर्व में कई बार की जा चुकी है और जिला कलेक्टर द्वारा टीएल बैठक में अपने अधीनस्थ कर्मचारी अधिकारियों को अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए जा चुके हैं बावजूद इसके 6 महीने के बाद भी उक्त जगह से अतिक्रमण नहीं हटाया गया है जिसके विरोध स्वरूप एक ज्ञापन जिला कलेक्टर के नाम सौंपा गया है और जल सेजल आवेदन क्रमांक को हटाने की मांग की गई है इसके अलावा गुल्मोर मार्केट क्षेत्र में भी अवैध रूप से अतिक्रमण किया गया है यह सभी अतिक्रमण को हटाने की मांग स्थानीय प्रशासन से की गई है।


 

Post a Comment

Previous Post Next Post