मध्यप्रदेश में अब ऑनलाइन बिकेगी शराब,प्रस्ताव मंजूरी के लिए भेजा

भोपाल। छत्तीसगढ़ के बाद अब मध्य प्रदेश में भी ऑनलाइन शराब बिकेगी। प्रदेश सरकार शराब की ऑनलाइन बिक्री को मंजूरी देने की तैयारी में है। इसके लिए वाणिज्य कर विभाग ने एक प्रस्ताव मुख्यमंत्री सचिवालय को भेज है। अब जैसे ही सचिवालय से प्रस्ताव पास होता है, इसे कैबिनेट में लाया जाएगा।

मीडिया से बात करते हुए राज्य के आबकारी मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि सरकार राज्य में शराब की ऑनलाइन बिक्री पर विचार कर रही है। ऐसा प्रदेश में शराब का अवैध कारोबार रोकने और रेवेन्यू को बढ़ाने के लिए किया जा रहा है। हालांकि, इस प्रस्ताव पर आखिरी फैसला मुख्यमंत्री को ही लेना है।


Post a Comment

Previous Post Next Post