मध्यप्रदेश में पहले दिन 9584 लोगों को लगा कोरोना वैक्सीन का टीका

भोपाल - मध्यप्रदेश में कोरोना वैक्सीनेशन का पहला दिन मिला ‌जुला रहा। 
वैक्सीनेशन के देशव्यापी अभियान के ‌पहले दिन(16 जनवरी) को राज्य के 150 वैक्सीनेशन ‌साइट पर‌ हेल्थ‌ वर्कर्स का टीकाकरण किया गया। ‌
पहले दिन स्वास्थ्य ‌विभाग‌ ने कुल 15 हजार हेल्थ‌ कोरोना वॉरियर्स की टीकाकरण ‌का लक्ष्य रखा था। इसमें से 9584 हेल्थ वर्कर्स का वैक्सीनेशन हुआ। ‌
अगर औसत के नजरिए से देखा जाए तो‌ पहले दिन टारगेट का 64 फीसदी लक्ष्य पूरा हुआ।

Post a Comment

Previous Post Next Post