जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीमी होने के साथ ही आमजन को राहत प्रदान करते हुए अब रात्रि कालीन कर्फ्यू व्यवस्था को खत्म कर दिया है।
गत कुछ दिनों से व्यापारी संगठनों की ओर से भी प्रदेश के 13 शहरों में रात को 8:00 बजे से सुबह 6:00 बजे तक लगाए गए कर्फ्यू को हटाने की लगातार मांग की जा रही थी। इसके बाद सरकार के कुछ मंत्रियों को भी व्यापारी संगठनों ने इस मांग से अवगत कराते हुए कहा था कि जब कोरोनावायरस की स्थिति प्रदेश में कंट्रोल हो चुकी है, ऐसे में अब रात्रिकालीन कर्फ्यू लगाने का कोई औचित्य नहीं है।
Tags
प्रादेशिक समाचार