मनरेगा के कन्वर्जेंस से हर स्कूल में बनवाए जाएंगे किचन गार्डन

● पोषण वाटिकाओं (किचन गार्डन) का नाम होगा 'माँ की बगिया'
● स्कूल की स्वच्छता एवं पोषण वाटिका में विद्यार्थियों का लें पूरा सहयोग
● मुख्यमंत्री श्री चौहान ने 2500 किचन शेड एवं 7100 पोषण वाटिकाओं का लोकार्पण किया
भोपाल - मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मनरेगा के कन्वर्जेंन्स से हर शासकीय स्कूल में पोषण वाटिका (किचन गार्डन) बनवाए जाएंगे। 
स्कूलों में जगह न होने पर गांव में अन्य स्थान पर भी पोषण वाटिका बनाई जा सकती है। अब पोषण वाटिका का नाम 'माँ की बगिया' होगा। 
स्कूल की स्वच्छता एवं माँ की बगिया के विकास एवं संरक्षण में विद्यार्थियों का पूरा योगदान लिया जाए।
मुख्यमंत्री श्री चौहान मिंटो हॉल से प्रदेश में निर्मित 2500 किचन शेड और 7100 पोषण वाटिकाओं के लोकार्पण उपरांत संबोधन दे रहे थे। 
कार्यक्रम में अपर मुख्य सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास श्री मनोज श्रीवास्तव उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post