ऐतिहासिक कुंडी भंडारा में नई कैप्सूल लिफ्ट लगी...स्थानीय व बाहरी पर्यटकों के लिए शीघ्र होगी प्रारंभ

बुरहानपुर - कुंडी भण्डारा मे जर्जर हो चुकी लिफ्ट को बदलने की बहुत दिनों से जरूरत महसूस हो रही थी,जिस पर तत्कालीन महापौर श्री अनिल भोंसले के संज्ञान में बात आने पर उनके प्रयासों से टेंडर आमंत्रित किये गए थे,आज नई कैप्सूल लिफ्ट लगायी गयी,अब पर्यटकों को पुनः इस ऐतिहासिक कुंडी भण्डारा का नज़ारा अंदर से देखने को मिलेगा, यह विश्व मे एकमात्र  जीवित जल वितरण प्रणाली है जिससे लालबाग व शहरी क्षेत्र को स्वच्छ पेयजल मिलता है।
आज निवृतमान महापौर अनिलभाऊ भोसले जी ने कुंडी भण्डारा पहुचकर कैप्सूल लिफ्ट का निरिक्षण किया । 
अनिलभाऊ भोसले जी ने बताया की मेरे महापौर कार्यकाल में मैने पुरानी लिफ्ट के बार बार खराब होने के कारण नई कैप्सूल लिफ्ट हेतु टेंडर निकाला था।आज हमारे ऐतिहासिक कुंडी भण्डारा मे लिफ्ट लग गई है । आम जनता हेतु इसे जल्द शुभारंभ किया जाएंगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post