"सम्मान" अभियान अंतर्गत खेल प्रतियोगिता का आयोजन...विजेताओं को किया गया पुरुष्कृत

बुरहानपुर 21 जनवरी, 2021- निर्देषानुसार खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग के सहयोग से महिलाओं के सम्मान अभियान अन्तर्गत बुरहानपुर जिलें में जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 
महिलाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित एवं सषक्त करने हेतु नेहरू स्टेडियम पर 100 मीटर, 200 मीटर दौड़, गोला फेक, चकती फेक एवं रस्साकसी प्रतियोगिता का आयोजित की गई।
आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनकामना प्रसाद, नगर निगम आयुक्त श्री बी.डी.भूमरकर, श्री बी.पी.वर्मा नगर पुलिस अधीक्षक, श्री सुमन कुमार पिल्लई, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग, श्री आर.जी.बांगरिया जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी, श्री गोपाल चौधरी जिला क्रीडा कल्याण निरीक्षक षिक्षा विभाग उपस्थित रहें।
कार्यक्रम का संचालन श्री हितेष शाह महिला एवं बाल विकास विभाग एवं आभार प्रदर्षन खेल विभाग से श्री उमेष कोष्टा ने किया। प्रतियोगिता में जिले से 140 महिला एवं बालिका खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में कलेक्टर द्वारा विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार स्वरूप मेडल, ट्राफी एवं प्रमाण पत्र से सम्मानित करते हुये सभी महिला खिलाड़ियों को आव्हान किया कि आप अपने स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक रहें। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिला सुरक्षा अभियान का सेल्फी पॉईन्ट पोस्टर का उद्घाटन सेल्फी लेते हुये किया गया।
आयोजित प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार रहा-
क्र. चयनित प्रतिभागी का नाम खेल का नाम उपलब्धि
1 वैष्णवी कुवादे 100 मीटर प्रथम
2 आरती प्रजापति 100 मीटर द्वितीय
3 मानवी लांडे 100 मीटर तृतीय
1 वैष्णवी कुवादे 200 मीटर प्रथम
2 पिंकी डावर 200 मीटर द्वितीय
3 मानवी लांडे 200 मीटर तृतीय
1 मीना वर्मा चकती फेक प्रथम
2 दिपीका सोनी चकती फेक द्वितीय
3 आरती प्रजापति चकती फेक तृतीय
1 आरती प्रजापति गोला फेक प्रथम
2 वैष्णवी कुवादे गोला फेक द्वितीय
3 मीना वर्मा गोला फेक तृतीय
1 जिला एथलेटिक्स ऐसोसिऐषन रस्साकसी प्रथम
2 ब्रम्हपुर फुटबॉल एकेडमी रस्साकसी द्वितीय
3 शास.उ मा वि, खैराती बाजार रस्साकसी तृतीय

Post a Comment

Previous Post Next Post