रोजगार-उत्सव...युवा कौशल विकास के जरिये रोजगार सृजित करें-कलेक्टर...चयनित युवाओं को वितरित किये नियुक्ति पत्र

बुरहानपुर/20 जनवरी 2021/- आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश अंतर्गत आयोजित रोजगार उत्सव का आयोजन शासकीय सुभाष हा०से० स्कूुल बुरहानपुर में आयोजित हुआ।  जिले में 9 जनवरी, 2021 को आयोजित रोजगार मेला में प्राथमिक स्तर चयनित आवेदको में से नियोजक द्वारा अंतिम रूप से चयन कर कुल 171 आवेदकों को आज नियुक्ति पत्र/ऑफर लेटर वितरण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ। जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शासन श्री शिवराज सिंह चौहान एवं विभागीय मंत्री का लाईव संबोधन उपस्थितजनों द्वारा देखा व सुना गया।
युवा कौशल विकास के जरिये रोजगार सृजित करें-कलेक्टर
इस अवसर पर जिला कलेक्टर एवं दण्डाधिकारी श्री प्रवीण सिंह ने नियोजकों द्वारा चयनित आवेदकों को बधाई एवं शुभकानाएं दी। उन्होंने कहा कि आप मेहनत कर और आगे बढे़ एवं कौशल विकास के जरिये हुनरमंद होकर रोजगार सृजन करें तथा अन्य लोगों को भी रोजगार उपलब्ध कराकर बुरहानपुर जिले का नाम रोशन करें मैं आपके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूंँ। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि रोजगार मेला जिले में प्रत्येक माह आयोजित किया जायेगा। नियोक्ताओं से आग्रह है कि वे बुरहानपुर जिले में पुनः पधारें एवं जिले के युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करें।
इन कंपनियों में मिला युवाओं को रोजगार का अवसर
रोजगार उत्सव कार्यक्रम के अवसर पर क्यूक फोर्स सिक्योरिटी सर्विसेस, प्रा.लि. औरंगाबाद में वेल्डर, हेल्पर, सिक्योरिटी, एप्रेन्टीज आदि पदों पर 150 आवेदकों को, नवशक्ति बायो क्राप केयर सांईस, प्रा.लि.इंदौर में सेल्स एक्जीकेटिव पद पर 5 आवेदकों, डीडीयूजीकेवाय ड्रिमवीयर एजूट्रेक प्रा0लि0 इंदौर में ट्रेनी पद पर 8 आवेदकों, आईसेक्ट खण्डवा में मशीन ऑपरेटर पद पर 4 आवेदकों तथा बिरला सन लाईफ इंश्योरेंश बुरहानपुर में फाईनेंश रिक्यूटर पद पर 4 आवेदकों को नियुक्ति पत्र दिये गये।
रोजगार उत्सव अवसर पर विधायक बुरहानपुर ठा.श्री सुरेन्द्र सिंह ने युवाओं के उज्जवल भविष्य का शुभाशीष दिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बुरहानपुर युवाओं में अपार क्षमताएं है। अवसर मिलने पर ये आगे बढ़कर जिले का नाम गौरान्वित करेंगे। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर श्री दीपक चौहान, जिला रोजगार अधिकारी श्री पी.एल.पुवारे, जिला प्रबंधक कौशल श्रीमती कल्पना गंधारे, नियोजन के प्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post