महात्मा ज्योतिबा फुले एवं सावित्रीबाई फुले प्रतिमा स्थल का भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अर्चना चिटनिस ने समाजजनों के साथ निरीक्षण कर सौंदर्यीकरण का कार्य हुआ शुरू

बुरहानपुर -  भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अर्चना चिटनिस ने शनवारा लालबाग रोड पर स्थित भैरव मंदिर के समीप महात्मा ज्योतिबा फुले एवं सावित्रीबाई फुले की प्रतिमा स्थल एवं प्रांगण के सौंदर्यीकरण हेतु समाज के वरिष्ठजनों, जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित अधिकारियों के साथ मौका स्थल का निरीक्षण कर कार्य की शुरुआत कराई प्रतिमा स्थापना एवं सौंदर्यीकरण कार्य किए जाने पर समाजजनों ने सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल तथा पूर्व मंत्री व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अर्चना चिटनिस ने आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया इस दौरान माली समाज जिलाध्यक्ष प्रभाकर चौधरी, काशीनाथ महाजन, हरिभाऊ महाजन, जेपी चौधरी, विनोद चौधरी, अजय महाजन, पंडित पाटिल, रमेश नवलखे, संजय महाजन, प्रमोद सातव, गोकुल चौधरी, मयूर महाजन, प्रभाकर बाविस्कर, प्रकाश चौधरी, गणेश मानकर सहित समाजजन मौजूद रहे ज्ञात हो कि तत्कालीन मंत्री अर्चना चिटनिस द्वारा आदम कद प्रतिमाएं भेंट की थी जिसके बाद प्रतिमा स्थल का चयन कर प्रतिमा स्थापित की गई अब प्रतिमा स्थल एवं प्रांगण का सौंदर्यीकरण कार्य होना है जिसको लेकर अर्चना चिटनिस लगातार प्रयासरत रही अर्चना चिटनिस ने समाजजनों एवं संबंधित अधिकारियों के साथ मौका स्थल का निरीक्षण कर कार्य की शुरुआत कराई गई

Post a Comment

Previous Post Next Post