व्रत रखने के अदभुत फायदे
- विषैले पदार्थों से बचाव – यदि हम सप्ताह में 1 दिन व्रत करते हैं तो शरीर को खुद की सफाई करने का मौका मिल जाता है. हमारा शरीर कई दिनों से हमारे अन्दर जमें बैठे विषैले पदार्थों को बाहर निकालने का काम करता है. इससे हमें कई रोगों से बचने में मदद मिलती है।
- मोटापा दूर होता हैं – व्रत वजन कम करने में भी सहायक हैं. व्रत से शरीर “किटोसिस” नामक प्रक्रिया को अपना लेता है, और शरीर के अन्दर जमी चर्बी को जलाकर ही कैलोरीज बनाना शुरू कर देता है. इस तरह से आपकी चर्बी कम होने लगती है.
- कैंसर में प्रभावी – व्रत करने से कैंसर वाली कोशिकाओं की वृद्धि रुक जाती है. उपवास करने से हमारे शरीर में Free Redicals की संख्या घटती है. जिससे शरीर में प्रोटीन का लेवल बढ़ता है. कुल मिलाकर कहा जाए तो कैंसर वाले मरीज़ को उपवास जरूर करना चाहिए.
- इम्युनिटी बढती है – हर रोज बहुत ज्यादा खाने से हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती चली जाती है. क्योंकि शरीर में कुछ जरूरी जैव रासायनिक क्रियाएँ आरम्भ नहीं हो पाती, सप्ताह में एक दिन व्रत रखने से शरीर के अन्दर कोई कमजोरी नहीं आती, अपितु आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता में सुधार होता है.
- दिमाग के लिए फायदेमंद – उपवास या व्रत करने के फायदे सिर्फ शारीरिक ही नहीं हैं, बल्कि मानसिक भी हैं. व्रत रखने से आपके मष्तिष्क में Harmones का संचालन सही तरीके से होता है और BNDF लेवल बढ़ जाता है, ये दिमाग में मौजूद स्टेम कोशिकाओं को सक्रिय करता है. जिससे मष्तिष्क की सक्रियता बढती है.
- कई रोगों से होता है बचाव – जब हम हर रोज बेतहाशा खाते रहते हैं तो हमारा Metabolism गड़बड़ा जाता है. जिससे हमें कई तरह के रोग जैसे कब्ज़, अपच, गैस, सिर दर्द, पेट दर्द, एसिडिटी और बुखार आदि हो सकते हैं, उपवास करने से पाचन तंत्र को पूरा आराम मिल जाता है,और metabolism भी धीरे धीरे सामान्य हो जाता है. जिससे ये सारे रोग समाप्त होने लगते हैं।
- दिल के लिए लाभदायक – चिकित्सक के अनुसार नियमित रूप से उपवास करने पर हमारे शरीर में बुरे Cholestrol का लेवल बहुत ही जल्दी कम होता है. जिससे दिल की बिमारियों का खतरा घटता है. साथ ही हार्ट अटैक की संभावना भी कम हो जाती है.
- लम्बी आयु – व्रत करने से इम्युनिटी बढती है, दिल स्वस्थ रहता है, पाचन क्रिया सही रहती है, रोगों से बचाव होता है तो बताइए आपकी आयु लम्बी क्यों नहीं होगी. जो व्यक्ति जितने ज्यादा लम्बे समय तक स्वस्थ रहेगा, वो उतना ही ज्यादा लम्बा जीवन जाएगा.
- त्वचा के लिए लाभदायक – जिस दिन हम व्रत रखते हैं उस दिन सिर्फ पानी ही पीते हैं. जिससे शरीर को अपने अन्दर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालने का मौका मिल जाता है और खून साफ़ होता है जिसका सीधा असर त्वचा पर पड़ता है, त्वचा साफ़ और ज्यादा निखरी हुयी दिखने लगती है.
- स्वस्थ आंतें – व्रत करने से हमारी आँतों को भी आराम मिलता है. नयी कोशिकाएं बनती हैं और आँतों को अपनी सफाई का मौका भी मिलता है. उपवास करने से आँतों में होने वाले संक्रमण से भी बचे रह सकते हैं. क्योंकि अगर आँतों की सही से सफाई होगी तो उनमें संक्रमण का खतरा भी कम होगा.
- बेहतर हीलिंग – नियमित रूप से और सही तरीके से उपवास करने पर शरीर की Healing Power बढती है. विज्ञान के अनुसार जिस दिन हम व्रत करते हैं उस दिन हमारे शरीर से अपशिष्ट पदार्थ बाहर निकल जाते हैं और अच्छे बैक्टीरिया की संख्या में बढ़ोतरी होती है. ये अच्छे बेक्टेरिया हमारे शरीर में होने वाली कई क्रियाओं में भाग लेते हैं और Healing Power को बढाते हैं.
- ध्यान और विश्वास बढ़ता है –धार्मिक रूप से देखें तो इससे ईश्वर के प्रतिआस्था व विश्वास बढ़ता है. हमें लगता है की भगवान हमेशा हमारे साथ हैं,जिससे हमारा अवसाद या तनाव दूर होता है।
Tags
स्वास्थ्य समाचार