बुरहानपुर - 28 जनवरी 2021, लोक सेवा गारंटी कानून - 2010 के तहत जिला स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों कर्मचारियों का सम्मान किया गया।
इसी के तहत कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह ने खकनार तहसील में पदस्थ सुश्री रूपा पिता रमेश कछवाये को भी प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया।
इस उपलब्धि पर तहसील स्टाफ, परिवारजनों, समाजजनों ने बधाई एवं शुभकामनाएं देकर उज्जवल भविष्य की कामना की।
Tags
बुरहानपुर समाचार