अर्वाचीन इंडिया स्कूल में सादगी से मनाया गया 72वां गणतंत्र दिवस समारोह

बुरहानपुर। अर्वाचीन इंडिया स्कूल ने नवनिर्मित भवन में 72वां गणतंत्र दिवस समारोह सादगी से मनाया। विद्यालय की निर्देशिका श्रीमती राखी मिश्रा ने ध्वजारोहण किया, विद्यार्थियों की अनुपस्थिति में झंडावंदन करने में असहजता महसूस हुई। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हम आज 72वां गणतंत्र दिवस मना रहे है। भारत देश वीरों की जन्मभूमि है एवं हम इस महान देश के नागरिक हैं, जहां विभिन्न जाति समुदाय के लोग एक साथ मिलकर स्वर्णिम भारत की परिकल्पना को साकार करने में जुटे है। साथ ही अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि परमपिता परमेश्वर की असीम कृपा से एक उम्मीद जागी है कि देष में कोविड-19 कि वेक्सीन आ जाने से हमारे देश के हर विद्यालय का परिसर फिर एक बार बच्चों की किलकारियों से गूँज उठेगा ऐसा मेरा पूर्ण विश्वास है। 
देष का इतिहास यह बताता है कि जब पोलियों जैसी महामारी से भारत लड़ रहा था, तब इस बिमारी कि वेक्सीन के लिए हमारे देशवासियो को 23 साल का इंतजार करना पड़ा, और आज मुझे गर्व कि अनुभूति हो रही है कि कोरोना जैसी महामारी से बचने के लिए पूरे विश्व में भारत में ही वेक्सीन का सफलतापूर्वक उत्पादन और परीक्षण हुआ है।  
श्रीमती राखी मिश्रा ने कहा कि हम एक दूसरों कि कमियो को नजरअंदाज कर खुबियों को आत्मसार कर एकजुट होकर हिम्मत और हौसले से आगे बढ़े ऐसी मैं परमपिता ईश्वर के चरणों में प्रार्थना करती हूं। मुझे गर्व है अपने भारतीय होने पर। इस अवसर पर सारा अर्वाचीन परिसर तीन रंग के रंग में रंगा हुआ था। इस मौके पर प्रमुख प्रशासनिक अधिकारी विशाल गोजरे, सीनियर को-ऑर्डिनेटर दीप्ति पोडियन, कोे-ऑर्डिनेटर जिया सहर सहित समस्त अर्वाचीन परिवार उपस्थित रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post