आबकारी विभाग द्वारा निरंतर जारी है कार्यवाही...बड़ी मात्रा में महुआ लहान जब्त किया

बुरहानपुर | 20-जनवरी-2021
जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय, परिवहन, संग्रहण की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान अंतर्गत आज जिला बुरहानपुर के वृत नेपानगर में कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह के निर्देशानुसार जिला आबकारी अधिकारी श्री एस. सी. चौधरी के मार्गदर्शन में कार्यवाही की गई।
    सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री शंकर सिंह डावर मंडल नेपानगर की टीम ने ग्राम नावथा एवं सोनुद के जंगलों में दबिश देते हुए मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) के तहत 6 प्रकरण पंजीबद्ध किये। जिसमें कुल 30 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं लगभग 3800 किलो महुआ लाहन जप्त किया गया। जिसका मूल्य लगभग 2,00,000 रूपयें है। उक्त कार्यवाही में स.जि.आ.अ श्री सुनील भोजने, उप.निरि गरिमा अलावा, अभिलाषा वर्मा, मुख्य.आर बसंत जटले मो.सादिक, आर.नरेन्द्र कुमरावत, पदमेश त्रिपाठी शामिल रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post