बुरहानपुर 28 जनवरी, 2021/-राष्ट्रीय हरित अभिकरण प्रिंसिपल बैंच नई दिल्ली एवं सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के परिपालन में राज्य के प्रत्येक पेट्रोल/डीजल पंप पर पीयूसी केन्द्रों की स्थापना के संबंध में आज कलेक्टर कार्यालय सभा कक्ष में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला परिवहन अधिकारी श्री भूरिया, जिला आपूर्ति अधिकारी श्रीमती अर्चना नागपुरे द्वारा शासन से प्राप्त निर्देशों से पेट्रोल पंप संचालकों को अवगत कराया। बैठक में पेट्रोल पंप संचालक उपस्थित रहे।
Tags
बुरहानपुर समाचार