पल्स पोलियो अभियान का 31 जनवरी 2021 को होगा शुभारंभ...तीन दिन के अभियान में 136758 बच्चो को पिलाई जायेगी पोलियो की दवा

बुरहानपुर -29 जनवरी, 2021/- पल्स पोलियो अभियान का एक मात्र चरण 31 जनवरी से 2 फरवरी 2021 तक आयोजित किया जाना है। 
अभियान अन्तर्गत 0 से 5 वर्ष की आयु के शत-प्रतिषत बच्चो को पोलियो की खुराक ‘‘दो बूंद जिन्दगी की‘‘ पिलाये जाने एवं अभियान को सफलता पूर्वक सम्पन्न कराने हेतु विभाग द्वारा पूर्ण तैयारीयां कर ली गई है।    
श्री रविन्द्र सिंह राजपूत जिला मीडिया अधिकारी द्वारा बताया गया कि जिले में कुल 0 से 5 वर्ष के बच्चो का लक्ष्य 136758 निर्धारित है इस हेतु कुल 866 बूथ एवं 31 ट्रांजिट टीम साथ ही 32 मोबाईल दलों का गठन किया गया है। अभियान अन्तर्गत कुल 128 सुपरवाईजर अभियान की माॅनिटरिग करेंगे तथा 1734 वैक्सिनेटर्स की ड्यूटी लगाई गई है।
डाॅ. वाय.बी.शास्त्री, जिला टीकाकरण अधिकारी द्वारा बताया गया कि पल्स पोलियो अभियान का शुभारम्भ दिनांक 31 जनवरी 2021 को प्रातः 8 बजे आशा निकेतन स्कूल में रोटरी क्लब के सहयोग से कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री प्रवीण सिंह के द्वारा ‘‘दो बूंद जिन्दगी की‘‘ पोलियो की दवा पिलाकर अभियान का शुभारम्भ किया जायेगा।
डाॅ. एम.पी.गर्ग, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा समस्त स्वयंसेवी सस्थाओं से अभियान में सम्मिलित होकर अभियान को सफल बनाने तथा समस्त समाजजनों से अपील की गई कि पल्स पोलियो अभियान के एक मात्र चरण 31 जनवरी से 2 फरवरी 2021 तक अपने 0 से 5 वर्ष के समस्त बच्चो को नजदीकी पोलियो बूथ पर ले जाकर पोलियो की जीवन रक्षक दवा अवश्य पिलाये।  

Post a Comment

Previous Post Next Post