गणतंत्र दिवस के समारोह की अंतिम रिहर्सल संपन्न..कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया अवलोकन

बुरहानपुर - 24 जनवरी 2021जिला मुख्यालय पर गणतंत्र दिवस पर आयोजित होने वाले मुख्य समारोह की तैयारियां पूर्ण कर ली गई है, इस अवसर पर अंतिम रिहर्सल का कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री प्रवीण सिंह और पुलिस अधीक्षक श्री राहुल कुमार लोढा ने अवलोकन किया। 
परेड में भाग लेने वाले दलों ने सलामी दी। 26 जनवरी को होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतिम रिहर्सल का भी अवलोकन किया गया। 
इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री कैलाश वानखेडे़, नगर निगम आयुक्त श्री भगवानदास भूमरकर सहित अन्य जिला अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे। 
मुख्य समारोह 26 जनवरी को नेहरू स्टेडियम ग्राउंड पर आयोजित किया जायेगा। जिसका मिनिट टू मिनट कार्यक्रम की सभी तैयारियों का कलेक्टर द्वारा अवलोकन किया गया।
.

Post a Comment

Previous Post Next Post