बुरहानपुर 24 जनवरी 2021- खेल एवं युवा कल्याण तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में ‘‘नारी सम्मान‘‘ अभियान अंतर्गत आज नेहरू स्टेडियम ग्राउण्ड में प्रातः 10 बजे से कलेक्टर इलेवन एवं पुलिस अधीक्षक इलेवन के मध्य पुरूष/महिला मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया।
जिसमें पुलिस अधीक्षक इलेवन टीम ने टॉस जीतकर पहले बेटिंग की तथा 97 रन बनाये और कलेक्टर इलेवन टीम 74 रन ही बना सकी। जिसमें पुलिस अधीक्षक इलेवन टीम ने 23 रन से मैच जीत लिया।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह ने पुलिस अधीक्षक इलेवन टीम को विजेता ट्राफी प्रदान की तथा पुलिस अधीक्षक ने उप विजेता रही कलेक्टर इलेवन टीम को ट्रॉफी प्रदान की। दोनों टीमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर दोनो टीम की महिला खिलाड़ी जिसमें पुलिस विभाग से सूबेदार राधा यादव, कलेक्टर इलेवन से ममता तिवारी को मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी प्रदान की गई।
मैच की मुख्य विशेषता यह रही कि एक टीम में 6 महिला एवं 5 पुरूष खिलाड़ी रहे तथा 10 ओवर मैच का आयोजन किया गया।
संचालन जिला खेल अधिकारी श्री आर.जी.बांगरिया एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास विभाग श्री सुमन कुमार पिल्लई ने किया।
शुरूआत के 6 ओवर सिर्फ महिला खिलाड़ियों के द्वारा दोनो टीमों से खेले गये। शेष 4 ओवर पुरूष खिलाड़ियों द्वारा खेले गये। इस अवसर पर हमारा संकल्प महिला सम्मान के लिए मैं महिलाओं के सम्मान के लिए कृतसंकल्प हूँ बोर्ड पर हस्ताक्षर किये गये।
Tags
बुरहानपुर समाचार