संत पुजारी समिति ने ज्ञापन सौपकर दी आंदोलन की चेतावनी...वेब सीरीज में आराध्य के अपमान से आहत है संत समाज

बुरहानपुर - अखिल भारतीय संत पुजारी समिति जिला ब्रह्मपुर द्वारा आज ज्ञापन दिया गया।
जिला अध्यक्ष स्वामी नर्मदानंदगिरी जी महाराज ने बताया कि , जिस तरह तांडव वेब सीरीज में हमारे आराध्य का अपमान किया गया उसे सन्त समाज बर्दाश्त नही करेगा, उन लोगो पर कार्यवाही की जाए ,अन्यथा हम एफ आई आर दर्ज कर सभी उग्र आंदोलन करेंगे।
प्रदेश उपाध्यक्ष पं. योगेश चतुर्वेदी गुरुजी ने कहा वेब सीरीज में जिस तरह से हिन्दू धर्म सनातन संस्कृति से खिलवाड़ किया जा रहा, उसे किसी भी तरह से बर्दाश्त नहीं किया जाएगा साथ ही हमारी हिन्दू धर्म सनातन संस्कृति से खिलवाड़ करने वाले किसी को भी नही बक्शा जाएगा
पं. चतुर्वेदी ने कहा अखिल भारतीय संत पुजारी समिति जिले सहित संपूर्ण प्रदेश में इसका विरोध करती है, एवं शासन से आग्रह करती है कि ऐसे घृणित कार्य करने वालो पर कठोर से कठोर कार्यवाही हो जिससे कभी भी कोई असामाजिक तत्व इस तरह धर्म का अपमान न कर सके। 
इस अवसर पर पं. शैलेंद्र मुखिया , पं. मनोज कानूनगो, राजेंद्रदास जी महाराज ,बाल्या महाराज,  रतन गिरी जी , कैलाश भारती , कचवगिरी महाराज, हजारीलाल गिरी सहित जिले के संत पुजारी उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post