पुदीने के चमत्कारी फायदे जानकर आप हो जायेंगे हैरान।


सामान्य तौर पर पुदीने में विटामिन ए, बी, सी, डी और ई, के साथ फास्फोरस, कैल्शियम और आयरन जैसे तत्व बहुत ही भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं। पुदीना शरीर में एक औषधि के रूप में काम करता है। इसके सेवन से शरीर की बहुत सी गंभीर बीमारियां दूर होती है। जानिए पुदीने के सेवन से होने वाले फायदे.


● एक कप पुदीने के रस में एक कप दही और आधा कप ओटमील मिलाकर एक बेहतरीन घोल तैयार करें। इस घोल को एक मिनट तक चेहरे पर लगाने से कील और मुंहासे पूरी तरह दूर होते है तथा चेहरे की सुंदरता बढ़ती है।

● सामान्यतः लोगो के पेट में कब्ज जैसी कई गंभीर बीमारियां हो जाती है। इनके घरेलू इलाज के लिए पुदीने का रस में नींबू और शहद बहुत ही समान मात्रा में मिलकर पीना चाहिए।

● काली मिर्च व काले नमक के साथ पुदीने का रस उबालकर पीने से जुकाम, खांसी व बुखार जैसी गंभीर बिमारियों में आराम महसूस होता है।

● यह चर्म रोगों के लिए पुदीना बहुत फायदेमंद होता है। चर्म रोग होने पर पुदीना के पत्तों का लेप लगाने से राहत महसूस होती है। 

● पुदीने का रस को किसी घाव पर लगाने से घाव बहुत ही जल्दी भर जाते हैं। इनके घरेलू इलाज के लिए पुदीने का रस में नींबू और शहद बहुत ही समान मात्रा में मिलकर पीना चाहिए।

● ताजा-हरा पुदीना पीसकर चेहरे पर बीस मिनट तक लगा लें। फिर ठंडे पानी से चेहरा धो लें। यह त्वचा की गर्मी निकाल देता है।
● हरा पुदीना पीसकर उसमें नींबू के रस की दो-तीन बूंद डालकर चेहरे पर लेप करें। कुछ देर लगा रहने दें। बाद में चेहरा ठंडे पानी से धो डालें। कुछ दिनों के प्रयोग से मुंहासे दूर हो जाएंगे तथा चेहरे की कांति खिल उठेगी।
● पुदीने का सत निकालकर साबुन के पानी में घोलकर सिर पर डालें। 15-20 मिनट तक सिर में लगा रहने दें। बाद में सिर को जल से धो लें। दो-तीन बार इस प्रयोग को करने से बालों में पड़ गई जुएं मर जाएंगी।
● हैजे में पुदीना, प्याज का रस, नींबू का रस बराबर-बराबर मात्रा में मिलाकर पिलाने से लाभ होता है। उल्टी-दस्त, हैजा हो तो आधा कप पुदीना का रस हर दो घंटे से रोगी को पिलाएं।
● पुदीने और सौंठ का क्वाथ बनाकर पीने से सर्दी के कारण होने वाले बुखार में राहत मिलती है। 
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे अपनाने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Post a Comment

Previous Post Next Post