जब मुंह से आने लगे बदबू तो अपनाएं ये समान्य उपाय


दुर्गंध से बचने के लिए क्या खाएं

● प्याज व लहसुन जैसे खाद्य पदार्थ, जिनमें सल्फर है उनका सेवन न करें या कम करें।
● अंडे, मांस व मछली से परहेज करें।
● ताजा फल-सब्जी ज्यादा खाएं जो आसानी से पच जाते हैं।
● पिपरमिंट की पत्तियां या इलायची चबाने से लाभ होगा।

ये भी हैं सामान्य उपाय

● दिन में दो बार ब्रश करें।
● दांतों में खाद्य अवशेष न रहने दें।
● जीभ की भी रोज सफाई करें।
● नकली दांत लगाएं हैं तो इन्हें भी नियमित रूप से साफ करें।
● मुंह में बदबू का कारण तनाव भी है। इससे बचें।
● धूम्रपान न करें और तंबाकू के सेवन से बचें।
● साल में एक बार दंत रोग विशेषज्ञ से चेकअप जरूर कराएं।
● एसिडिटी व कब्ज से बचें। नियमित समय पर भोजन करें।
● शुगर ड्रिंक और तेज गंध वाले खाद्य पदार्थों से बचें।
● बासी भोजन न करें।

Post a Comment

Previous Post Next Post