बुरहानपुर - जिला पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढ़ा के निर्देशानुसार सेवा सदन कालेज में आज महिला सम्मान अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिसमें हमराह फोर्स द्वारा महिला अपराधों की रोकथाम के संबंध में ऑनलाइन पीपीटी दिखाई गई एवम् अपराधों की रोकथाम हेतु जागरूक किया गया, तथा साइबर क्राइम के संबंध में जानकारी दी गई साथ ही महत्वपूर्ण मोबाइल नंबर नोट करवाए गए।
आत्मरक्षा के संबंध में प्रोजेक्टर के माध्यम से महत्त्वपूर्ण वीडियो दिखाए गए।
जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनकामना प्रसाद, गिरवर सिंह जलोदिया कोतवाली टी.आई., राधा यादव आर.आई.,उप निरीक्षक पूजा मौर्य,प्राचार्य डॉ.अनिल कुमार कापडिया, कॉलेज स्टाफ एवं समस्त स्टूडेंट्स ऊपस्थित रहे।
Tags
बुरहानपुर समाचार