कोरोना काल में आयुष उत्‍पादों की मांग तीन गुना बढ़ी

नई दिल्ली - आयुष मंत्री श्रीपद येसो नाइक ने कहा है कि कोरोना काल में आयुष उत्‍पादों की मांग तीन गुना बढ़ी है। उन्‍होंने बताया कि कोरोना संकट के दौरान सौ देशों में आयुष की आयुर्वेदिक औषधियों का उपयोग प्रतिरोधक क्षमता संवर्धक के रूप में किया गया और दुनियाभर में इसकी मांग धीरे-धीरे जोर पकड़ रही है।
श्री नाइक ने यह बात झांसी में केन्द्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्‍थान के दो विभागों का उद्धाटन करते हुए कही। इन दोनों विभागों के भवन लगभग 14 करोड़ रूपये की लागत से और विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप बनाए गये हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post