खकनार भाजपा मंडल की कार्यकारिणी का गठन- 18 पदाधिकारी, सदस्यों को किया गया शामिल

बुरहानपुर - भारतीय जनता पार्टी की खकनार मंडल कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें 18 पदाधिकारी, सदस्यों को शामिल किया गया। 
भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे ने बताया संगठनात्मक चुनाव 2019-22 के तहत इस कार्यकारिणी का गठन किया गया। 
मंडल चुनाव के जिला प्रभारी रामदास शिवहरे के मार्गदर्शन में खकनार मंडल की कार्यकारिणी का गठन सांसद नंदकुमारसिंह चौहान, पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस, नेपानगर विधायक सुमित्रादेवी कास्डेकर सहित वरिष्ठ नेताओं की सहमति से मंडल अध्यक्ष निलेश नंदकिशोर सातारकर ने अपनी कार्यकारिणी गठित की। जिसमें उपाध्यक्ष हेमंत काशीनाथ पाटिल धाबा, रजनी दीपक चौकसे डोईफोडिया, विनोद रघुनाथ जाधव खकनार, जयदीप केदारनाथ गंगराडे देडतलाई, महेंद उत्तम जोगी धावटी, शुभम सुधाकर पवार मांजरोद को शामिल किया गया। वहीं महामंत्री ओम राजकिशोर चौकसे खकनार, मोहन लल्या पटेल डोईफोडिया, मंत्री जितेंद्र वसंत पाटिल नायर, शिवलाल श्यामलाल चिल्लात्रे रंगई, संगीता विकास शिवहरे नांदुरा, आशीष कैलाश मालवीय देडतलाई, शर्मिला पूनम पीपरी, सरोज मंगल तुकईथड बनाए गए। कोषाध्यक्ष संगीता प्रशांत जैसवाल रायतलाई, मीडिया प्रभारी राजेश रायलीवाला शेखापुर को बनाया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post