ग्रामीण स्कूलों मेंमध्यान भोजन के एवज़ सूखी खाद्य सामाग्री का हो रहा वितरण

बुरहानपुर - कोरोना संक्रमण के चलते स्कूलों के बंद होने से मध्यान भोजन व्यवस्था भी बंद है। ऐसे में शाला में पढने वाले बच्चों को पका हुआ भोजन नही दिया जा रहा है। शासन निर्देशों के तहत अब मध्यान भोजन के एवज सूखी खाद्य सामाग्री बच्चों को देने का र्निणय लिया गया है। ऐसे में बीआरसी बुरहानपुर के द्वारा ग्रामीण अंचल की शालाओं के मध्यान भोजन प्रभारी एंव स्व सहायता समूह के जिम्मेदारों को शाला में दर्ज संख्या के आधार पर सूखी खाद्य सामाग्री तुवर दाल एंव तेल के पैकेट का वितरण किया गया। जिस को वह ग्रामीण शाला में पहुंच कर सूखी सामाग्री छात्र छात्राओं के घरों पर पहुंचाकर देंगे। इस सम्बंध में बीआरसी अधिकारी श्री त्रिपाठी ने बताया कि कोविड के चलते स्कूले बंद होने से मध्यान भोजन का वितरण नही हो रहा है ऐसे में शासन के निर्णय के तहत अब सूखी खाद्य सामाग्री बच्चों के घर पहुंचाना है जिस के लिए ग्रामीण स्कूलों के मध्यान भोजन प्रभारीयों को जिम्मेदार शिक्षको सहित स्व सहायता समूह के जिम्मेदारों को बुलाकर खाद्यान्न दिया गया है जिस में तुवर दाल और तेल के पैकेट है। यह खाद्य सामाग्री बुरहापुर विकास खंड के 290 स्कूलों के लिए जारी की गई। इस का वितरण अब सीधे तौर पर बच्चों के घरों पर किया जाऐगा। शिक्षा विभाग के द्वारा कक्षा 1 से 8 वीं तक की शालाओं को 31 मार्च 2021 तक बंद रखने के निर्देश दिए है स्थिति समान्य होने पर मध्यान भोजन व्यवस्था यथावत कर दी जाऐगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post