राजस्व विभाग ने शासकीय भूमि पर अतिक्रमण संबंधी की बड़ी कार्यवाही

बुरहानपुर/22 जनवरी 2021/-कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री प्रवीण सिंह के द्वारा शासकीय भूमि पर अतिक्रमण करने वालो के विरूद्ध कार्यवाही करने के दिये गये निर्देशों के परिपालन में ग्राम खकनारकलां, ग्राम जामुनिया एवं ग्राम खकनारखुर्द स्थित बुरहानपुर अमरावती रोड़ जो स्टेट हाईवे 50 पर स्थित रेस्ट हाउस के सामने रिक्त शासकीय भूमि पर अतिक्रमण होने पर खकनार तहसीलदार श्री वाघमारे एवं राजस्व टीम तथा पुलिस विभाग के संयुक्त दल द्वारा कार्यवाही की गई।
अतिक्रमण की सूचना प्राप्त होने पर राजस्व एवं पुलिस अमले द्वारा मौके पर पहुंचने पर शासकीय भूमि पर अतिक्रमण करने वाले अतिक्रमणकारियों का आपस में विवाद रहा। जिससे कानून व्यवस्था एवं शांति पूर्ण वातावरण निर्मित करने के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा यह कार्यवाही की गई।
खकनार तहसीलदार ने समस्त अतिक्रमणकारियों को अवगत कराया कि यह भूमि शासकीय होकर सड़क की सोल्डर की रिक्त भूमि है। किसी के भी निजी स्वत्व की नहीं है। अतिक्रमणकारियों द्वारा टीन से निर्मित संरचना एवं अतिक्रमण को स्वैच्छा से हटा लिया गया। प्रशासन द्वारा उन्हें निर्देशित किया गया है कि भविष्य में किसी भी शासकीय भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण ना करें अथवा उनके विरूद्ध नियमानुसार सिविल जेल की कार्यवाही की जायेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post