01. बेहतर आँखों के लिए विटामिन ए और विटामिन के से भरपूर भोजन लेना चाहिए। आँखों की दृष्टि को सही बनाये रखने के लिए रोजाना विटामिन और मिनरल्स की भरपाई के लिए फल और सब्जियों का सेवन करें।
02. कंप्यूटर पर कुछ पढ़ते हुए या काम करते हुए थोड़ा विराम लें। 5 मिनट का छोटा ब्रेक लेने से आंख की मांसपेशियों को आराम मिलेगा। आखों में पानी छिड़कें और 5 मिनट के लिए इन्हे बंद कर लें फिर काम करें।
03. अपनी आँख के गोलों को गोलाकार रूप में 5 मिनट तक घुमाना और बार बार आँखें झपकाना जैसी एक्सरसाइज करें। सुबह के समय अपने हाथों को रगड़ें और इन गर्म हाथों को आँखों पर रखें।
04. आँखों के आगे से काले घेरे और आँखों का सूजापन दूर रखने के लिए 8 घंटे की नींद लें। नींद की कमी से ना केवल आँखें लाल होती हैं बल्कि चेहरे का लुक भी बिगड़ जाता है। भरपूर नींद से चेहरा और आँखें दोनों फ्रेश रहते हैं।
05. आँखों को अधिक नमी प्रदान करने के लिए ठंडी ककड़ी के टुकड़े आँखों पर रखें। ककड़ी आँखों के काले घेरों को हटाने में और आँखों को सुन्दर और स्वस्थ बनाने में लाभकारी है।
06. आँखों को स्वस्थ रखने के लिए इन्हे मॉइस्चर प्रदान करना बहुत जरुरी है। यदि आपके पास ककड़ी नहीं है तो मॉइस्चराइजिंग ड्रॉप रोजाना आँखों में डालें।
07. आँखों के रड़कने पर इन्हे रगड़ें नहीं। यदि आँखों में कुछ गिर जाता है तो आँखों में पानी छिड़ककर साफ़ कर लें बजाय कि इन्हें रगड़ने के। रगड़ने से आँखों में कोई भी हानि हो सकती है।
08. जब घर से बाहर धुप में निकलें तो चश्मा पहन लें इससे काले घेरे नहीं पड़ेंगे और आँखें कमजोर नहीं होंगी।
09. लेट कर बुक्स या मोबाइल पर पढ़ाई नहीं करनी चाहिए । पढ़ने के लिए आँखों से किताब या स्क्रीन की दूरी डेढ़ से दो फुट की होनी चाहिए।
10. बादाम,सौंफ और कुंजा मिश्री बराबर मात्रा में लेकर बारीक पीस लें। इस मिश्रण को एक चम्मच सुबह एक चम्मच शाम को दूध के साथ लें। ये आँखों के लिए अमृत है। लगातार एक महीने लेने से शुरुआती कम नंबर का चश्मा भी उतर जाता है।
मेडिकल संसार ग्रुप से जुड़ने के लिए इस नीली लाइन को टच करे 👈