चाइल्डलाइन ने मनाया राष्ट्रीय बालिका दिवस

बुरहानपुर - रविवार को चाइल्ड लाइन बुरहानपुर द्वारा ग्राम डोंगरगांव के हनुमान मंदिर में राष्ट्रीय बालिका दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 
कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों, महिलाओं को टीम मेंबर मयूर महाजन द्वारा चाइल्ड लाइन 1098 की जानकारी दी जिसमें बताया गया कि देखभाल ओर सहायता वाले बच्चो के लिए चाइल्ड लाइन 1098 पर संपर्क करें।  
पवन पाटील द्वारा *बाल विवाह, कन्या भ्रूण हत्या, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ,*महिला सम्मान अभियान*और
*राष्ट्रीय बालिका दिवस* के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा यह कार्यक्रम वर्ष 2009 से भारत की प्रथम महिला प्रधामंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की याद में मनाया जाता है।
 काउंसलर सुषमा गवई ने *गुड टच बेड टच की विस्तृत जानकारी दी* गई।तथा बच्चों को *बाल विवाह मुक्त, कुपोषण मुक्त डोंगर गांव* बनाने का संकल्प दिलाया गया। बालिकाओं द्वारा आश्वासन दिया  गया। की वह इस अभियान में सहभागिता देंगे। कार्यक्रम में कुल 70 बच्चे,19 महिलाएं 03 पुरुष 05 स्टेक होल्डर्स सहित चाइल्ड लाइन टीम से सुषमा गवई, पवन पाटील मयूर महाजन अभिलाषा चौबे, अक्षय महाजन,समाजसेवी  चंदन पवार आंगनवाड़ी कार्यकर्ता जानकी पवार, संगीता पवार, ज्योति पवार, और सहायिका मीराबाई, सपना पवार आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post