जीरे के फायदे (Benefits of Cumin) जिसे जानकर आप हो जाएंगे हैरान


01 इम्यूनिटी सिस्टम को करें मजबूत -
 
जीरे के अंदर विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जिससे इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत होता है। विटामिन सी उन लोगों के लिए बेहद मददगार है जिनकी इम्यूनिटी तनाव के कारण कमजोर हो गई है। ऐसे में अगर नियमित रूप से विटामिन सी का सेवन किया जाए तो इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। साथ ही सूजन, दिल का दौरा, कैंसर का खतरा, लो ब्लड प्रेशर की समस्या दूर हो सकती हैं।

02 सांस की बीमारी से छुटकारा -

जीरे के अंदर थिमोक्विनोन पाया जाता है, जिससे अस्थमा या सूजन से समस्याओं को दूर किया जा सकता है। जीरा ब्रोंकोडाइलेटर और प्राकृतिक एंटी एजिंग के रूप में भी काम करता है। इसके सेवन से फेफड़ों, ब्रोंची आदि को साफ किया जा सकता है। हम कह सकते हैं कि जीरे का उपयोग अस्थमा के रोगियों के लिए एक प्राकृतिक उपचार है।


03
वजन घटाने में मददगार - 

जीरे के उपयोग से शरीर की चर्बी और कोलेस्ट्रॉल को कम किया जा सकता है। इसके अलावा जीरा चयापचय क्रियाओं को उत्तेजित कर सकता है और इसके सेवन से व्यक्ति को भूख कम लगती है। ऐसे में आप जीरो को भूनकर, मिक्सी में पीसकर इसका छोड़ बनाएं और एक चम्मच रोजाना दही के साथ खाएं ऐसा करने से वजन आसानी से कम हो जाएगा।

04  पेट में गैस की समस्या को रखे दूर - 

जीरे से ब्लोटिंग और पेट की समस्या को दूर किया जा सकता है। बता दें कि ब्लोटिंग की समस्या से पी.एम.एस, आईबीएस, अपच आदि समस्या पैदा कर सकती है। सबसे पहले एक कप पानी में उसमें एक चुटकी जीरा, सौंफ के बीज, अदरक का पाउडर, समुद्री नमक मिलाएं और 5 मिनट को इसे उबालें। अब इसका सेवन करें। समस्या दूर हो जाएगी।

05 एनीमिया को दी मात - 

किसी व्यक्ति को एनीमिया में तब होता है जब शरीर में लौह की कमी हो जाती है। ऐसे में अगर आप एक चम्मच जीरे के पाउडर का सेवन करते हैं तो आपके शरीर को 4 मिलीग्राम आयरन मिलता है। जीरे के अंदर पाए जाने वाला आयरन रेड ब्लड सेल्स को उत्तेजित करता है और थकावट को दूर करता है। ऐसे में आप अपने दैनिक आहार में जीरा का सेवन करें। इससे थकान, चिंता, एनीमिया, आयरन की कमी आदि की समस्या दूर हो जाएगी।

06 पाचन क्रिया को करें उत्तेजित - 

पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने और दस्त, पेट फूलना, अपच, पेट में दर्द आदि समस्याओं को दूर रखने के लिए जीरे का उपयोग आयुर्वेद में औषधि के रूप में किया जाता है। यह पेट की अम्लता को भी दूर करता है। ऐसे में आप एक गिलास पानी में भुना हुआ जीरा मिलाकर दिन में एक या दो बार सेवन करें। इसके अलावा आप एक गिलास पानी में जीरे का पाउडर और काली मिर्च मिलाकर सेवन कर सकते हैं ऐसा करने से पाचन क्रिया होगी।

07 स्मरण शक्ति को बढ़ाएं - 

जीरे के अंदर एंटी ऑक्सीडेंट एवं एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। इनके सेवन से स्मरण शक्ति तेज होती है साथ ही एकाग्रता में भी सुधार आता है। यह अल्जाइमर के साथ-साथ उम्र के साथ याददाश्त के कमजोर होने की समस्याओं के लिए भी सफल उपचार है। इसके अंदर पाए जाने वाले विटामिन बी नसों को उत्तेजित करते हैं। साथ ही ये दिमाग की कार्य क्षमता में सुधार लाते हैं । इसके लिए आप नियमित रूप से भुना हुआ जीरे को चबाएं। ऐसा करने से याददाश्त तेज होती है।

08 मधुमेह को नियंत्रित करें - 

ध्यान दें कि जीरे के अंदर मधुमेह विरोधी गुण मौजूद होते हैं। साथ ही इसके सेवन से हाइपोग्लाइसीमिया और ग्लूकोसुरिया जैसी समस्याएं भी दूर हो सकती हैं। ऐसे में जीरो को भूनकर और आधा चम्मच पानी के साथ खाएं ध्यान रखें कि अगर आपने किसी भी प्रकार की सर्जरी कराई है तो जीरे का सेवन 2 हफ्ते पहले से ही बंद कर दें।

09 हड्डियों की मजबूती - 

जीरे के अंदर विटामिन b12, कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम आदि पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जिससे हड्डियों को मजबूत बनाया जा सकता है। साथ ही इसके सेवन से ओस्टियोपोरोसिस का खतरा कम हो जाता है। अगर आप अपनी हड्डियों को मजबूत बनाना चाहते हैं तो नियमित रूप से जीरे का सेवन करें।

10 अनिद्रा की समस्या को करें दूर - 

यदि आपको नींद ना आने की परेशानी है तो बता दें कि जीरे में मेलाटोनिन पाया जाता है। जो अनिद्रा से लड़ने में बेहद कारगर है। मेलाटोनिन हार्मोन होता है जिससे नींद आती है। ऐसे में आप केले को मसलकर उसमें एक चम्मच जीरा मिलाएं और सोने से पहले खाएं। ऐसा करने से नींद ना आने की समस्या दूर हो जाएगी।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे अपनाने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Post a Comment

Previous Post Next Post