कलेक्टर ने किये 2021 के लिये स्थानीय अवकाश घोषित

बुरहानपुर  15-जनवरी-2021
मध्य प्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय वल्लभ भवन भोपाल के परिपत्र में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह ने संपूर्ण जिले में वर्ष-2021 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित किये है। 
उन्होंने 06 सितम्बर, 2021 दिन सोमवार को पोला, 20 सितम्बर, 2021 अनंत चतुर्दशी का दूसरा दिवस सोमवार को और 05 नवम्बर, 2021 दीपावली का दूसरा दिन शुक्रवार गौवर्धन पूजा के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित किये है। यह अवकाश बैंक एवं कोषालय/उपकोषालय पर लागू नहीं रहेंगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post