बुरहानपुर 30 नवम्बर, 2020/- म.प्र.राज्य एड्स नियंत्रण समिति भोपाल के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग के जिला एड्स नियंत्रण समिति बुरहानपुर द्वारा विश्व एड्स दिवस 1 दिसंबर, 2020 के अवसर पर जिला स्वास्थ्य विभाग के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एम.पी.गर्ग, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला न्यायालय बुरहानपुर के सदस्य, सिविल सर्जन डॉ. कील अहमद, जिला एड्स नोडल अधिकारी डॉ. इकराम उल हक, ए.आर.टी.एस.एम ओ. डॉ राकेश लॉड, एपिडिमीयोलॉजिस्ट रविन्द्रसिंह राजपूत, डी.पी.एम. प्रवीण भार्गव, डी.सी.एम. संजू घरडे, काउंसर कविता तिवारी, प्रफुल तिवारी, शहरी ए.एन.एम., शहरी आषा कार्यकर्ताए आदि एवं स्वयं सेवी संस्थाए भारतीय रेडक्रास सोसायटी, जनजागृती संस्था, लॉयन्स क्लब, नशामुक्ती केन्द्र, रोटरी क्लब, रेडरिबीन क्लब, श्री गुरू दत्तात्रय सेवा ट्रस्ट, जायंटस ग्रूप ऑफ बुरहानपुर, अरूणोदय लोक कल्याणकारी संस्था, अहाना प्रोजेक्ट, विहान प्रोजेक्ट आदि के साथ-साथ समाज के जागरूक नागरिक भी सम्मिलित होंगे।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एम.पी.गर्ग ने बताया कि वर्तमान में कोविड-19 के संक्रमण को देखते हुए एड्स जागरूकता रैली के आयोजन के समय समस्त प्रतिभागियों को अनिवार्य रूप से मास्क पहनकर आना होगा, रैली केवल एक के बाद एक प्रतिभागी सहित दो गज दूरी का पालन करते हुए रैली आयोजित की जावेगी।
रैली को श्री कलेक्टर व्दारा हरी झंडी दिखाकर सावित्री बाई फुले शासकीय कन्या स्कूल से रवाना किया जावेगा।
रैली कमल टॉकीज होते हुए गांधी चौक, प्रकाश टॉकीज, इकबाल चौक, मण्डी, टेम्पो स्टैण्ड, जयस्तंभ, तहसील कार्यालय से होते हुए सीधे सावित्री बाई फुले कन्या हॉयर सेकण्डरी स्कूल प्रांगण में समाप्त होगी।
डॉ.इकराम उल हक नोडल अधिकारी जिला एड्स नियंत्रण समिति द्वारा बताया गया कि वैष्विक एकजुटता, साझा जिम्मेदारी इस बार की थीम बनाई गई है, जिसका अर्थ है कोरोना महामारी हो या एचआईवी/एड्स सभी को एकजुट होकर जिम्मेदारी निभानी होगी।