पूजा ही नहीं स्वास्थ्य के लिए भी अनमोल है कपूर का उपयोग

आमतौर पर कपूर का इस्तमाल पूजा-पाठ के लिए किया जाता है लेकिन बहुत ही कम लोगों को पता है कि पूजा-पाठ के अलावा कपूर का इस्तमाल आयुर्वेद में किया जाता है। अगर इसका सही तरह से इस्तमाल किया जाए तो बहुत तरह की स्वास्थ्य समस्याओं को दूर किया जा सकता है। 
आईये जानते हैं कपूर से दूर होने वाली 15 हेल्थ प्रॉब्लम्स।
01. पेट दर्द: जब भी आपके पेट में दर्द हो तो एक गिलास पानी में एक चम्मच अजवाइन मिलाकर उबाल लें। जब पानी आधा हो जाए तो इसमें कपूर मिलाएं और इस पानी को पी लें। पेट दर्द जल्द ठीक हो जाएगा।
02. नकसीर फूटने या नाक से ख़ून निकलने पर - गुलाबजल में कपूर पीसकर नाक में टपकाने से नाक से ख़ून गिरना बंद हो जाता है.
03. जोड़ों का दर्द: जब भी आपके जोड़ों में या फिर मसल्स में दर्द हो तो कपूर के तेल से मालिश कर लें, जल्द ही आराम मिलेगा।
04. तनाव, सिरदर्द, डिप्रेशन आदि में -  सिर पर कपूर के तेल की मालिश करने से आराम मिलता है, क्योंकि कपूर की ख़ुशबू मस्तिष्क की नसों को आराम पहुंचाती है.
05. फंगल इंफेक्शन: कपूर फंगल इंफेक्शन में भी बहुत ही लाभकारी साबित होता है। जब भी आपको खुजली हो या फिर फंगल इंफेक्शन हो तो नारियल के तेल में कपूर मिलाकर इंफेक्शन वाली जगह पर मालिश करें, जल्द आराम मिलेगा।
06. जलने पर: जब भी आप जल जाएं, तुरंत कपूर या फिर कपूर का तेल लगा लें। इससे जलन कम होने के साथ-साथ इंफेक्शन का खतरा भी कम हो जाता है।
07. बिच्छू काटने पर - कपूर को सिरके में पीसकर दंश पर लगाने से बिच्छू का विष उतर जाता है.
08. बैक्टीरिया होंगे खत्म: घर में कपूर का धुंआ करने से हवा में मौजूद बैक्टीरिया खत्म हो जाते हैं जिसकी वजह से इंफेक्शन और बीमारियों का खतरा टल जाता है।
09. डैंड्रफ: अगर आपको डैंड्रफ की समस्या हो रही है तो नारियल के तेल में कपूर मिला लें और इसे गुनगुना कर लें। इस तेल से सिर की मालिश करें और मालिश के एक घंटे बाद सिर को धो लें। इससे डैंड्रफ तो दूर होगी ही, साथ ही बाल भी मजबूत होंगे।
10. पेट में कीडे़ में : यदि बच्चे के पेट में कीड़े हो गए हों तो थोडा सा कपूर गुड़ में मिलाकर देने सेवन कीड़े मरकर बाहर निकल जाते हैं। इससे पेट दर्द में जल्दी लाभ मिलता है।
11. पिंपल्स: कपूर पिंपल्स के लिए भी बहुत ही फायदेमंद साबित होता है। नारियल के तेल और कपूर को मिलाकर लगाने से पंपल्स के साथ-साथ जले और चोट के निशान भी चले जाते हैं।
12. फटी एड़ियां: अगर आप फटी एड़ियों से परेशान हैं तो गर्म पानी में थोड़ा-सा कपूर और नमक डाल कर इसमें अपने पैरों को कुछ देर के लिए डाल लें। इसके बाद अपने पैरों पर स्क्रब करके मॉइश्चराइजर क्रीम लगा लें।
13. सिर दर्द: ऑलिव ऑयल में कपूर मिलाकर सिर की मालिश करने से स्ट्रेस और सिरदर्द दूर होता है।
14. दांत दर्द: दर्द होने वाले दांत की जगह पर कपूर का पाउडर लगाने से दर्द दूर हो जाता है।
15. लू लगना: यदि किसी को लू लग गया हो तो कपूर का रस लगभग 10 बूंद की मात्रा में पानी के साथ थोड़ी-थोड़ी देर में रोगी को पिलाने से लू से आराम मिलता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post