बुरहानपुर - जिले में अवैध मदिरा के निर्माण,संग्रहण ,परिवहन, विक्रय एवं चौर्यनयन के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत श्री प्रवीण सिंह,कलेक्टर जिला- बुरहानपुर के आदेश एवं श्री शिवचरण चौधरी , जिला आबकारी अधिकारी के निर्देशन में आबकारी वृत दक्षिण द्वारा
दिनांक 06/12/2020 को अवैध मदिरा आसवन एवं विक्रेताओं के विरुद्ध ग्राम ईच्छापुर नागुनी के जंगल मे कार्यवाही की गई, जिसमें करीब 14 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं 460 किलो महुआ लाहन जप्त किया गया।
महुआ लाहन मौके पर विधिवत नष्ट कर म.प्र.आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) (क) के तहत 6 प्रकरण दर्ज किये गए।
जप्त मदिरा,महुआ लहान का बाजार मूल्य लगभग 25100/- रुपये है।
उक्त कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक रविशंकर तिवारी, आबकारी मुख्य आरक्षक बसन्त जटाले एवं आरक्षक राजेन्द्र प्रसाद श्रीवास्तव शामिल रहे।
Tags
बुरहानपुर समाचार