बुरहानपुर 6 दिसम्बर, 2020 - होमगार्ड कार्यालय जिला बुरहानपुर में 74 वां स्थापना दिवस कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह के मुख्य आतिथ्य में डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेन्ट होमागार्ड जिला बुरहानपुर सुश्री रोशनी बिलवाल के मार्गदर्शन में मनाया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि द्वारा भारत के महामहिम राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री के संदेश का वाचन किया गया।
कार्यक्रम में सशस्त्र प्लाटून द्वारा सलामी एवं मार्चपास्ट किया गया। परेड का संचालन प्लाटून कमाण्डर श्री शिवप्रसाद उइके द्वारा किया गया।
कार्यक्रम अवसर पर जिला होमगार्ड का समस्त बल उपस्थित रहा। डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेन्ट होमगार्ड सुश्री रोशनी बिलवाल द्वारा आभार प्रकट कर कार्यक्रम समापन किया गया।
Tags
बुरहानपुर समाचार