बुरहानपुर - आज दिनांक 5 दिसंबर शनिवार को ग्राम बोहरडा में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापना के लिए भूमि पूजन किया गया।
भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री गजेंद्र पाटिल जी ने बताया सामजजन की मांग पर गांव में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापना की मांग की जा रही थी। प्रतिमा स्थापना का कार्य शुरु करवा दिया गया है। जल्द निर्माण पूरा होगा।
प्रतिमा स्थापना का कार्य शुरू होने से समस्त ग्रामवासियो ने हर्ष व्यक्त किया।
भूमि पूजन के दौरान श्री दिनकर पाटिल जी, श्री गोपाल पाटिल जी, श्री अनिल पाटिल जी, श्री भागवत कदम जी, श्री सुरेश मराठे जी, श्री विलास पाटिल जी, श्री रघुनाथ कोली जी, श्री दशरथ पाटिल जी, श्री बापूपाटिल जी, श्री रविन्द्र पाटिल जी, श्री अरूण पाटिल जी, श्री विजय कदम जी, श्री रमेश कोली जी, श्री शंकर कोली जी, श्री प्रवीण पाटिल जी सहित अन्य समाजजन और ग्रामीण उपस्थित थे।
Tags
बुरहानपुर समाचार