अतिक्रमण हटाने गये नगर निगम के उपयंत्री से मारपीट करने वाले गिरफ्त में , बुरहानपुर पुलिस ने 2 घण्टे के अंदर किया आरोपियों को गिरफ्तार

बुरहानपुर - अतिक्रमण हटवाने गये बुरहानपुर नगर निगम के उपयंत्री पर क्षेत्र के लोगों ने मारपीट व दुर्व्यवहार किया।
दिनांक 05 दिसंबर 2020 को उपयंत्री गोपाल रामदास महाजन ने थाना शिकरापुरा में आकर रिपोर्ट लिखवायी कि दिनांक 04/12/2020 को आयुक्त महोदय बुरहानपुर के आदेश पर उपयंत्री गोपाल रामदास महाजन अवैध निर्माण एवं अतिक्रमण जो कि नजलू भूमि पर किया गया था को हटाने शिकारपुरा खिरनी वाली दरगाह पी एच ई ऑफिस के पास गये थे । 
अतिक्रमण हटाते वक्त आरोपी 1.राजू उर्फ जावेद पिता शेख सत्तार , 2.शेख जावेद पिता शेख मोहम्मद , 3.हारुन पिता शेख सत्तार 4.रोशन बी पति शेख मोहम्मद 5.शहनाज बी पति शेख सत्तार ने उपयंत्री गोपालदास के साथ गाली गलौज एवं मारपीट की । 
पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्रीमान राहुल कुमार लोढा के मामला संज्ञान में आते ही थाना शिकारपुरा प्रभारी निरी . राजेश दुबे को आरोपियों पर कार्यवाही के आदेश दिये । जिसको अमल में लाते हुये थाना शिकारपुरा पुलिस ने आरोपियों को 2 घण्टे के अंदर गिरफ्तार कर लिया । 
आरोपियों पर प्रकरण क्र 762/2020 धारा 147,186,294,332,353 , एवं 506 के तहत कार्यवाही की गई है । 
सम्पूर्ण कार्यवाही में निरी राजेश दुबे , रुपसिंह चौहान , उनि हंसकुमार , उनि सतीश ध्रुवे , प्र आर शांतिलाल , प्र आर कल्लुराम , प्र आर तस्लीम , प्र आर देवेन्द्र पाटिल प्र आर दिनेश मावी , प्र आर कमलेश , प्र आर विष्णु , महिला प्र आर ज्योति वानखेडे , आर . सुनील , आनंद श्रीवास , रविन्द्र मालवीय , सईद खान , आशाराम , मनोज पाल , रामसिंह , जितेन्द्र , लालसिंह , भवेश , रामफुल , संजय , रणवीर सिंह , राजेन्द्र सिंह ,
त्रिभुवन सिंह , अलकेश शर्मा , महिला आर . रीना भंवर , पूजा कंचना , आरती , नव आर . दीपक प्रधान , दीपक मुजाल्दे , , रोडेलाल , अजय , कैलाश , म . नव आर . शिवानी एवं संध्या का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।

Post a Comment

Previous Post Next Post